सुसनेर: राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम: सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने समाज को जागरूक करने की शपथ ली
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक बेहद महत्वपूर्ण शुरुआत हुई है। 25 मई से 31 मई 2026 तक चलने वाले 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' सप्ताह के तहत देश भर में जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में आज शनिवार की दोपहर ढाई बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में एक विशेष शपथ ग्रहण दिलाई गई।