मुरैना: चंबल की वादियों में फिर गूंजी किलकारियां, देवरी घड़ियाल केंद्र में 70 नन्हे घड़ियालों का जन्म
Morena, Morena | May 24, 2026 मुरैना जिले के राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण्य स्थित देवरी घड़ियाल पुनर्वास केंद्र से आई है बड़ी खुशखबरी… जहां समय से पहले 70 नन्हे घड़ियाल शावकों ने जन्म लिया है। जिनको देवरी घड़ियाल केंद्र में सुरक्षित निगरानी में रखे गए हैं और एक बार फिर चंबल की वादियों में नन्हे घड़ियाल शावकों की किलकारियां गूंज उठी है।