डोमचांच थाना क्षेत्र के बगडो गांव में नवविवाहिता काजल प्रवीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शुक्रवार को 10 बजे हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाई, जबकि मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने हंगामा भी किया।