सूरजपुर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया, होटल-ढाबों और गांवों में दी गई कानूनी जानकारी
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में बाल श्रम उन्मूलन एवं बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), महिला एवं बाल विकास विभाग तथा श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।