बनमनखी: बनमनखी शहर में नालियों के निकास में लापरवाही से जलजमाव, राहगीर परेशान
बनमनखी लगातार हो रही बारिश के बीच बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में नालियों का समुचित निकास नहीं होने से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क पर नाली का गंदा पानी फैल जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नगर परिषद द्वारा न तो नालियों की समुचित सफाई कराई गई और