कोटा के आनंतपुरा थाना क्षेत्र में रविवार को तेज आंधी-बारिश से पहले एक विशालकाय पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे उसके नीचे खड़ी कई मोटरसाइकिलें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से कुछ देर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बाद में जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया गया।
Ladpura, Kota | Jun 21, 2026