नौगढ़: चकरघट्टा में बालिकाओं व महिलाओं को कानून व सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के तहत जनपद भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। रविवार शाम 04 बजे को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में चकरघट्टा समेत जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, कस्बों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।