बहोरीबंद: 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान: हाट बाजार में पहुंची पुलिस, साइबर अपराध और सर्पदंश से बचाव का दिया संदेश
कटनी जिले के बाकल थाना पुलिस द्वारा 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत ग्राम इमलिया के हाट बाजार में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।