असरगंज: सोनमनी चक गांव के समीप ई रिक्शा पलटा, चालक समेत 2 घायल , दोनों रेफर
मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरगंज बाजार से बाजर कर ई रिक्शा चालक व एक युवक सोनमनीचक गाँव जा रहा था तभी रास्ते में सोनमनी चक गांव के समीप ही ई रिक्शा नियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें ई रिक्शा चालक सोनमनीचक गाँव निवासी छोटू कुमार साह एवं एक यात्री अंश कुमार घायल हो गया।दोनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए मुंगेर रेफर किया गया।