सैदपुर: रामकथा में सीता स्वयंवर और विदाई प्रसंग सुन भाव विह्वल हुए श्रद्धालु, कथा सुनने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमएलसी
सैदपुर नगर स्थित बूढ़े महादेव मंदिर के निकट चल रहे सात दिवसीय संगीतमय रामकथा के चौथे दिन कथा पंडाल में भक्ति और भावनाओं का अनूठा सम्मिश्रण देखने को मिला। कथावाचक आचार्य शांतनु महाराज ने जनकपुरी के मनोहारी वर्णन से लेकर श्रीराम-सीता विवाह और विदाई तक के प्रसंगों का अत्यंत जीवंत और मार्मिक चित्रण किया।