सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी उमंग शर्मा को बागेश्वर मंदिर के पास से किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपी उमंग शर्मा पारसपुरम, थाना कोतवाली देहात को क्षेत्र से रविवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। 4 अप्रैल को वादी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। आरोपी वादी की पुत्री को बागेश्वर मंदिर आते-जाते छेड़ता था और विरोध पर गाली-गलौज व मारपीट करता था।