गुना नगर: गुना में हुए ट्रिपल मर्डर का हुआ खुलासा, महिला के बेटे ने ही की थी मां सहित 3 लोगों की हत्या; 2 आरोपी गिरफ्तार
गुना के म्याना में ट्रिपल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी हितिका वासल ने बताया, महिला के म्याना निवासी ओमप्रकाश शर्मा से कथित संबंध थे, कोलारस के व्यक्ति का भी आना जाना था। 18 जून को महिला के बेटे मौसेरे भाई और एक अन्य ने मिलकर गला दबाकर हत्या की। 22 जून को महिला के बेटे और मोसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। 21 जून को 1 शव मिला 22 जून को 2 शव मिले थे।