बटियागढ़: रजपुरा मार्ग पर जामुन झिरिया नाले में बाइक सहित बहा व्यक्ति, बाल-बाल बचा, तस्वीरें वायरल
रजपुरा मड़ियादो मार्ग पर जामुन झिरिया का उफनता नाला पार करते एक बाइक चालक बाइक सहित नाले के तेज बहाव में बह गया,गनीमत रही नाले में गहराई कम होने से व्यक्ति बाल बाल बचा,हालांकि उसकी बाइक पानी मे डूब गई, घटना बुधवार देर शाम की बताई गई है, यंहा नाला उफान पर था और बाइक चालक ने जल्दबाजी के चक्कर मे बाढ़ की स्थिति में पार किया और हादसा हुआ..