पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में साइबर अपराधियों ने एटीएम ट्रैप कर 3 खातों से उड़ाए ₹1.50 लाख, पुलिस जांच में जुटी
Purnea East, Purnia | May 26, 2026
पूर्णिया शहर के लाइन बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद मदद के नाम पर साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के खातों से करीब डेढ़ लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली।पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है।घटना के बाद साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।साइबर पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की अपील की है