बैराड़: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने 3 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया; पुलिस ने जांच शुरू की
खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम सुमेड की है। जहा शराब पार्टी के बाद हुए आपसी झगड़े में 3 लोगो ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी,मौके पर पहुँच मृतक की पत्नी युवक को घर ले गयी। जहा घर पहुँचने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।पुलिस ने मामले में गुरुवार सुबह 11 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मामले की जानकारी बैराड़ पुलिस ने दी है।