सिराथू: देवीगंज बाइपास पर डंपर के बोनट में फंसा बाइक सवार, 40 मिनट बाद निकाला गया बाहर
कड़ा (कौशाम्बी)। कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज बाईपास स्थित कमालपुर के पास रविवार सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार डंपर के बोनट में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।डल साहिया गांव निवासी बल्लू कुमार अपने चाचा अर्जुन के साथ बाइक से जा रहे थे।