गुरारू: विनय कुमार यादव को दूसरी बार राजद का टिकट मिला, गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर
Guraru, Gaya | Oct 15, 2025 गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से विनय कुमार यादव को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे उन्हें टिकट सौंपा। इस निर्णय के साथ ही राजद ने विनय कुमार यादव पर लगातार दूसरी बार विश्वास जताया है।