बज्जू: बज्जु के काली नाड़ी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बबूता सिद्ध जी व नखतबन्ना के विशाल जागरण में हजारों श्रद्धालु पहुंचे
Bajju, Bikaner | May 23, 2026 कोलायत विधानसभा क्षेत्र के बज्जू इलाके स्थित प्रसिद्ध काली नाड़ी धाम में जैठ माह की सातम पर लोक देवता बबूता सिद्ध जी एवं नखतबन्ना सा के विशाल जागरण का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में राजस्थान सहित हरियाणा, पंजाब और गुजरात के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। पूरी रात भजनों, लोक गीतों और जागरण की स्वर गूंजे