बहराइच: तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सपा के साथ फरियादियों की सुनी फरियादें, दिए निर्देश
बहराइच तहसील सदर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव और मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ फरियादियों की फरियादें सुनीं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।