जमुई: खड़गोर पुलिस बैरियर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर में बाइक सवार दो युवक हुए घायल
Jamui, Jamui | Apr 20, 2026 जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर खड़गोर पुलिस बैरियर के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे के करीब तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के राजपुरा निवासी राकेश कुमार शर्मा और उनके एक सहयोगी के रूप में हुई है।