आरा/उदवंतनगर। उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ गांव स्थित शिव देवी हनुमत धाम में चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को श्री परशुराम लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम सीता विवाह का मंचन हुआ। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम की आरती से हुआ। इस दौरान आरा नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सह श्री रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव के संयोजक शंभू प्रसाद चौरसिया, समाजसेवी सूरजभान सिंह, नगर रामलीला समिति ट्रस्ट के अवधेश कुमार पांडेय, डॉ. कृष्ण कुमार, सनातनी गंगा फाउंडेशन के कार्यकारिणी सदस्य राम अनुज सिंह, त्रेता सवालिया सिंह समेत अन्य लोगों ने प्रभु श्रीराम का आरती कर किया
Arrah, Bhojpur | Oct 29, 2026