कटघोरा: एचटीपीपी अस्पताल के ठेका कामगारों ने निर्धारित वेतन का भुगतान न होने पर किया हड़ताल
Katghora, Korba | Jun 17, 2026 छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के दर्री पश्चिम स्थित एचटीपीपी विभागीय अस्पताल के ठेका कामगारों ने शासन द्वारा निर्धारित वेतन न मिलने, ईपीएफ व ईएसआईसी का लाभ नहीं मिलने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल के ठेका कर्मियों ने भारतीय संविदा मजदूर महासंघ के नेतृत्व में कामबंद हड़ताल शुरू कर दिया है।