कोरबा: कोरबा ब्रेकिंग: मूसलाधार बारिश में हौसला नहीं डिगा, सड़कों पर डटे रहे खाकी के रक्षक
Korba, Korba | Jul 2, 2026 जब आसमान से आफत बरसती है, तो आम लोग छिपने के लिए छत तलाशते हैं... लेकिन खाकी की जिम्मेदारी कभी मौसम देखकर तय नहीं होती!यह तस्वीरें छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर की हैं। जहाँ लगातार हो रही मूसलाधार बारिश भी ट्रैफिक पुलिस के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को नहीं रोक सकी। भीगती सड़कें, कड़कती बिजली और खराब मौसम के बीच ये जवान पूरी मुस्तैदी से चौराहों पर डटे रहे।