अररिया: गैयारी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 13, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या 5 में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक की देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला गैयारी वार्ड संख्या 5 निवासी हुसैन की पत्नी रहमीना खातून बताई जा रही है.