अररिया: सुकसेना चौक के समीप बाइक से असंतुलित होकर गिरे जाने से महिला हुई घायल सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 12, 2024 अररिया- कुर्साकाटा मार्ग सुकसेना चौक समीप जानवर को बचाने के क्रम में बाइक असंतुलित हो गई और फिर बाइक पर बैठी महिला बीवी नगमा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई. जिसे परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉ अविनाश कुमार ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.