रायबरेली: शिवगढ़ थाना अंतर्गत एक पीड़ित ने डीएम से बंजर भूमि को भू-माफियाओं से खाली करवाने के लिए लगाई गुहार
भू माफियाओं का कहर क्षेत्र में बढ़ता जा रहा है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में भूमाफियाओं ने ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर उडद की खेती की बुवाई कर डाली। जिसकी शिकायत तहसील व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में पीड़ित के द्वारा की गई। परंतु जब शिकायत पर अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया, तो पीड़ित के द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई है।