शाहपुरा: लाडाकाबास में हाईवे पर टैंकर व ट्रेलर में हुई भिड़ंत, हादसे में कोई हताहत नहीं
लाडाकाबास में हाईवे पर गुरुवार अल सुबह एक टैंकर व ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दरअसल एक दूध का टैंकर मानेसर से अजमेर की ओर जा रहा था तभी आगे चल रहे ट्रेलर के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा देने के कारण पीछे चल रहा टैंकर ट्रेलर में जा घुसा।