कसडोल: कृषि सहकारी समिति पिसीद का वार्षिक साधारण सम्मेलन संपन्न, कृषक संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का हुआ आयोजन
कसडोल क्षेत्र अंतर्गत कृषि साख सहकारी समिति पिसीद पंजीयन क्रमांक 1314 में वार्षिक साधारण सम्मेलन वर्ष 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं, किसानों एवं समिति के कर्मचारियों ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान कृषक संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।