बेल्थरा रोड: सोनबरसा हल्दीरामपुर गांव में दबंगों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर चार बहनों को पीटा, बदसलूकी का आरोप, 5 पर मुकदमा दर्ज
उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा हल्दीरामपुर गांव में संपत्ति विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर जमकर दबंगई की और महिलाओं संग मारपीट भी किया। जिससे चार विवाहित बहने कंचन, कुसुम तिवारी, कल्पना तिवारी एवं अर्चना तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी बहनों के साथ बदसलूकी का भी मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को 5 लोगों के खिलाफ नामजद मामला