राठ: बहपुर गांव में दबंगों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, तीन लोगों को बेरहमी से पीटकर किया घायल, रुपए छीनने का आरोप
Rath, Hamirpur | Apr 30, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के बहपुर गांव में पुराने विवाद के चलते करीब आधा दर्जन दबंगों ने घर में घुसकर एक युवक पर हमला करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक को बचाने के लिए जब उसके माता-पिता आए तो उक्त दबंगों ने युवक के माता-पिता के साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद घायलों ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।