सिमगा: हरीनभट्ठा में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति बेहाल, हो रही भारी परेशानी
सिमगा ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरीनभट्ठा में आंगनबाड़ी केंद्र का बहुत बुरा हाल है, बरसात में यहां मवेशियों का जमवाड़ा हो रहा है और पूरी तरह से गंदगी का आलम बन रहा है। आंगनबाड़ी में गेट नहीं लगने से यह स्थिति निर्मित हो रही है महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।