शाहबाद: सैदपुर पुल के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो महिलाओं सहित तीन गंभीर रूप से जख्मी
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल के निकट एक तेज रफ्तार बाइक अचानक स्पीड ब्रेकर पर पहुंचने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिससे बाइक सवार और बाइक पर बैठी दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हुई है जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।