नगर नौसा: महमदपुर में दिनदहाड़े सीएसपी से हथियार के दम पर ₹20,000 नकद और लैपटॉप की लूट, चार बदमाश फरार
नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) में शनिवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। चार की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को आतंकित कर करीब 20 हजार रुपये नकद और एक लैपटॉप लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए।