खरौंधी: एक साल से बंद मुख्यमंत्री दाल भात योजना, खरौंधी प्रमुख ने डीसी से शुरू कराने की मांग की
गरीब और जरूरतमंद लोगों को महज पांच रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराने वाली मुख्यमंत्री दाल भात योजना पिछले करीब एक वर्ष से बंद है। योजना बंद होने के कारण गरीब तबके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने इस मामले को लेकर गढ़वा उपायुक्त से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दाल भात योजना गरीबों