ग्वालियर गिर्द: मारपीट मामले में नया मोड़: बबलु राणा ने खुद को बताया बेगुनाह, उज्जैन में होने के पेश किए सबूत
बुधवार शाम 6 बजे ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विक्रम राणा के साथ हुई मारपीट के मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब आरोपी बनाए गए बबलु राणा ने सामने आकर खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा कि घटना के समय वह शहर में नहीं, बल्कि उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए गया हुआ था।