फूलपुुर: जाम नाले से जंघई बाजार में जलभराव, गंदे पानी के बीच सब्जी खरीदने को मजबूर लोग
जंघई बाजार में नाला जाम होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। शुक्रवार 04 बजे मिली जानकारी के अनुसार जलभराव के कारण सब्जी विक्रेता गंदे पानी के बीच दुकान लगाने को मजबूर हैं, जबकि ग्राहक भी उसी पानी से होकर सब्जियां खरीद रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए जल्द नाला साफ कर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।