कैराना: कैराना के मोहल्ला आलखुर्द में रुपये के तकादे को लेकर हुई कहासुनी के दौरान बुजुर्ग की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस
कैराना नगर के मोहल्ला आलखुर्द निवासी हाजी हाकम अली (65) के मोहल्लेवासी पर लाखों रुपये बताए जाते हैं। सोमवार प्रातः करीब साढ़े सात बजे हाजी हाकम अली अपने रुपये लेने के लिए विपक्षी के यहां पहुंच गए। आरोप है कि रुपये के तकादे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान हाजी हाकम अली की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद मौत हो गई।