सिमडेगा: गरजा स्थित संगम तट पर डीसी और एसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
सोमवार 12 बजे सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए गरजा स्थित संगम तट पहुंचकर छठ पूजा की तैयारी विधि व्यवस्था सहित अन्य चीजों के लिए जानकारी ली। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधा बहाल करने के लिए लगातार जिला प्रशासन लगी हुई है।