भरतपुर: भरतपुर के 17 सेंटरों पर री-NEET के दौरान जैमर लगाए गए, 100 मीटर दायरे की दुकानें कराईं गईं बंद
भरतपुर में रविवार को 17 परीक्षा केंद्रों पर 4072 अभ्यर्थी री -NEET परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं, जबकि 100 मीटर के दायरे में सामान्य दुकानों को बंद कराया गया है। अभ्यर्थियों के परिजनों को धूप से राहत देने के लिए केंद्रों के बाहर टेंट लगाए गए हैं।