शाहजहांपुर: बीते दिन शाहजहांपुर पहुंची भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने हनुमान जी के किए दर्शन, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया
शाहजहांपुर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी के शनिवार को जिले में आगमन पर कई जगह पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार जनपद में आने पर उन्होंने हनुमतधाम पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में स्वागत किया गया।