पालीगंज: चिकसी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा हुआ घायल
पालीगंज के सिगोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकसी गांव के पास बाइक की टक्कर से एक बच्चा घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया घायल बच्चा सड़क के किनारे से जा रहा था। तेज रफ्तार में रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। घायल बच्चा की पहचान अतुल कुमार बताया जा रहा है।