ललितपुर: जाखलौन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान घंटों तक प्रशासन से मिन्नतें करती महिला बेहोश हुई, वीडियो हुआ वायरल
कस्बा जाखलौन में बीते लगभग 2 दिनों से बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर के समय एक महिला अपने मकान का छोटा सा हिस्सा बुलडोजर से टूटने की कार्यवाही से बचाने हेतु प्रशासनिक जिम्मेदारों से कड़ी धूप में घंटो तक मिन्नतें करते-करते अचानक बेहोश होकर गिर गई। जिससे हड़कंप मच गया।