पुलिस थाना पचेरी कलां की टीम ने साइबर अपराध से संबंधित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बैंक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी बनवारीलाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। साइबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बैंक द्वारा जारी संदिग्ध बैंक खाताधारक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजकुमार निवासी निहालोठ को गिरफ्तार किया गया।