आगरा: अनुराग नगर में युवक की मौत, पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक की पुष्टि, डीजे विवाद की खबर निकली अफवाह: एसीपी ने दी जानकारी
आगरा के थाना कमलानगर क्षेत्र के अनुरागनगर में युवक दीपू की मौत के मामले में स्थिति स्पष्ट हो गई है। सुबह सीने में दर्द होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हृदयाघात पाया गया। पुलिस ने डीजे विवाद में मौत की सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है।