दमोह: अभाना में दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़ंत, किशोर सहित दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Damoh, Damoh | Jun 15, 2026 दमोह-जबलपुर मार्ग पर अभाना के पास रविवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक किशोर बोलने की स्थिति में नहीं था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मौके पर पहुंची।