हरदोई: पंडितपुरवा गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, ग्रामीण बोले- बड़ी संख्या में गांव में मौजूद हैं बंदर
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2026 हरदोई के टड़ियावां विकासखंड क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में मौजूद बंदरों के कारण ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं।गांव निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि गांव में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है।ये बंदर न सिर्फ खेतों और घरों में नुकसान पहुंचा रहे हैं।