दुधि: दिघुल और बघाडू ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों पर ग्रामीणों की मुहर
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तैयार की गई पात्र लाभार्थियों की सूची के अनुमोदन के लिए गुरुवार को दुद्धी विकास खंड क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति के बीच पात्र लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाई गई, जिस पर ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान करते हुए अनुमोदन किया।