कासगंज: योगिनी एकादशी पर उमड़ी आस्था, सोरों के शूकरक्षेत्र धाम में निकली पंचकोशीय परिक्रमा
कासगंज के तीर्थराज शूकरक्षेत्र धाम सोरों में योगिनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हरि की पौड़ी सहित प्रमुख तीर्थस्थलों पर गंगा स्नान के बाद भक्तों ने भगवान श्री वराह का पूजन-अर्चन किया और श्रद्धाभाव से पंचकोशीय परिक्रमा निकाली। हरिनाम संकीर्तन के साथ निकली परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और आस्था का परिचय दिया।