मंझनपुर: शरीफपुर गांव में हाईटेंशन पोल के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शरिफपुर गांव में राधेश्याम अपने पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं वह खेती किसानी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं उनका बेटा दीपक काम से वापस लौट कर अपने घर जा रहा था। गांव की गली से होकर गुजरते समय वह हाई टेंशन पोल के स्टे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।