आज कुरुक्षेत्र हल्का लाड़वा के गांव गुढ़ा में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी व बाल कल्याण परिषद की उप-अध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा 'स्वच्छता ही सेवा, स्वागत अभियान' के तहत श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता, दोनों ही विकसित हरियाणा, विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें तथा स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर अपने गांव, शहर और प्रदेश को स्वच्छ, हरित एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।